
यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2023 – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे होनहार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आयी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बात के उत्तर प्रदेश के एक मंत्री द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद युवाओं में उत्साह का संचार हो गया है। क्योंकि यह यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका होगा। सूत्रानुसार जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है। जिसके लिए यूपीपीबीपीपी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। अगर आप भी पुलिस विभाग में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Course की मदद से ये परीक्षा पास कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
यूपी पुलिस परीक्षा सिलेबस
यूपी पुलिस कांस्टेबल सैलरी
यूपी पुलिस कांस्टेबल मॉक टेस्ट
यूपी पुलिस कांस्टेबल ई बुक
परीक्षा के लिए ये रह सकती है उम्र सीमा
कैटेगरी | उम्र सीमा |
सामान्य पुरुष | 18-22 |
महिला | 18-25 |
ओबीसी पुरुष | 18-28 |
ओबीसी महिला | 18-31 |
एससी/एसटी पुरुष | 18-28 |
एसटी महिला | 18-31 |
ओबीसी, एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 5 वर्ष का आरक्षण भी मिलेगा।
इस प्रक्रिया से भरें आवेदन
यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती देख रहे युवा अगर इससे पहले की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि यूपीपीबीपीबी ने एक से अधिक बार आवेदन को इनकार नहीं किया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है। दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है।
पुलिस कांस्टेबल के लिए जरूरी मानक
अभ्यर्थी | मानक |
पुरुष अभ्यर्थी | 168 सेमी हाइट |
पुरुष अभ्यर्थी | 79 सेमी सीना बिना फुलाए
84 सेमी सीना फुलाकर |
महिला अभ्यर्थी | 152 सेमी |
महिला अभ्यर्थी | वजन – 40 केजी |
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एग्जाम पैटर्न
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
सामान्य जानकारी | 38 | 76 | 2 घंटे |
सामान्य हिंदी | 37 | 74 | |
न्यूमेरिकल योग्यता | 38 | 76 | |
मानसिक अभियोगिता, आईक्यू-रीजनिंग योग्यता | 37 | 74 |
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC GD, SSC CGL, SSC CHSL, IIT JEE, JEE Advance, NEET UG, NDA और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेज चला रहा है। इन कोर्सेज में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेज से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।
Related Posts –
- Opsc Recruitment 2022: Last day of application for 3481 post of Medical Officer, apply like this – Opsc Mo Recruitment 2022 Last Date For Registration Toady Apply Online At Opsc.gov.in
- Sarkari Jobs Results 2023 Live: Job opportunity for 10th-12th pass youth, just have to apply like this – Sarkari Naukari Results Live 2023 Jobs Update Ssc Upsc Crpf Cisf Vacancy In Hindi News
- BEL Medical Officer & Other Recruitment 2023
- BECIL Office Assistant & Other Recruitment 2023
- BECIL Speech & Swallow Therapist Recruitment 2023
- RITES Solid Waste Expert & Other Recruitment 2023